नवाचार, पारंपरिक ज्ञान और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने पर जोर

Latehar : झारखंड ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप स्कीम के तहत रविवार, 8 जून 2026 को ग्राम हेंठपोचरा पंचायत सभागार में हेंठपोचरा एवं जारम गांव का फील्ड विजिट कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चयनित टीम-1 ने भाग लिया। टीम के मेंटर के रूप में बनवारी साहू महाविद्यालय, लातेहार के प्राध्यापक नवल किशोर प्रसाद उपस्थित रहे। टीम में अनुप्रिया कुमारी (टीम लीडर), नेहा कुमारी, रानी कुमारी एवं प्रीति कुमारी शामिल थीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने किया। इस अवसर पर हेंठपोचरा के मुखिया श्रीराम सिंह एवं इचाक पंचायत की मुखिया शशि कुजूर भी उपस्थित रहीं।

वक्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद नवाचारों, पारंपरिक ज्ञान एवं स्थानीय अनुभवों की पहचान, उनके दस्तावेजीकरण तथा संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास ग्रामीण प्रतिभाओं को सामने लाने और स्थानीय समस्याओं के समाधान खोजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय की नोडल पदाधिकारी डॉ. संगीता कुजूर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों से गांवों में जाकर स्थानीय लोगों एवं बच्चों के साथ मिलकर कार्य करने तथा कार्यक्रम को अधिक प्रभावी एवं उपयोगी बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता के संदेश के साथ पंचायत सचिवालय परिसर में अतिथियों द्वारा आम का पौधा लगाकर वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!