
जनसंपर्क कार्यालय का उपायुक्त ने किया निरीक्षण,साफ़ सफाई का निर्देश
लातेहार:उपायुक्त संदीप कुमार ने आज समाहरणालय परिसर स्थित जनसंपर्क कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा कार्यालय परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।उपायुक्त ने कहा कि कार्यालयों में स्वच्छता न केवल बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करती है, बल्कि आम नागरिकों पर भी सकारात्मक प्रभाव डालती है। उन्होंने संबंधित कर्मियों को नियमित रूप से कार्यालय परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर का भी भ्रमण कर विभिन्न स्थानों का अवलोकन किया। उन्होंने परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, कचरे का उचित निष्पादन सुनिश्चित करने तथा सभी कार्यालयों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को दिए।
उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छ एवं व्यवस्थित कार्यस्थल बेहतर प्रशासनिक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से स्वच्छता के प्रति सजग रहने तथा समाहरणालय परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत राजीव रंजन उपस्थित रहे।




