निशा भगत मौत मामले की जांच सीबीआई करेगी : हेमंत सोरेन
Ranchi : आदिवासी नेत्री निशा भगत मौत मामले की जांच सीबीआई करेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार की रात 10.10 बजे एक्स पर ट्वीट कर इस आशय की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने लिखा, निशा भगत प्रकरण की जांच अब सीबीआई करेगी। निर्देश दे दिए गए हैं।

बता दे की झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत गत 6 नवंबर को अपने आवास पर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने आत्महत्या का कारण झारखंड में भूमाफियाओं द्वारा जमीन की लूट बताया था। साथ ही पुलिस पर भी कई आरोप लगाए थे।

निशा भगत की मौत के बाद झारखंड में भारतीय जनता पार्टी सहित राजनीतिक और सामाजिक संगठनों द्वारा आंदोलन की शुरुआत कर दी गई थी।

इन संगठनों की मांग सीबीआई जांच था। अंततः मुख्यमंत्री ने सीबीआई जांच की हरी झंडी दे दी।





