नौडीहा बाजार : पुलिस ने मोटर चोरी करने वाले दो चोर को किया गिरफ्तार
Palamu : नौडीहा बाजार थाना की पुलिस ने मंगलवार को चोरी के मोटर के साथ दो चोर को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने दोनों चोर को पूछताछ के लिए थाना ले गई है। जानकारी के अनुसार नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खैरादोहर पंचायत अंतर्गत शिल्दा खुर्द गांव निवासी सुदेश्वर साव के खेत से 7 नवंबर की रात चोरों ने दो मोटर पंप चोरी कर फरार हो गए थे।

वही मोटर चोरी होने के बाद सिद्धेश्वर साव के द्वारा नौडीहा बाजार थाना में मोटर चोरी होने से संबंधित लिखित आवेदन दिया गया था। वहीं थाना में आवेदन मिलने के बाद से पुलिस भी मोटर चोर की तलाश में जुट गई थी।

इसी बीच मंगलवार को ग्रामीणों से पुलिस को सूचना मिला की मोटर चोर मोटर को बेचने के लिए बाजार में पहुंचे हैं।

सूचना मिलने पर नौडीहा बाजार थाना की पुलिस बाजार पहुंचकर दोनों चोर को पकड़कर पूछताछ के लिए थाना ले गई है।




