पड़वा: कजरमा गांव में मारपीट की घटना, दो व्यक्ति घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
Palamu : पड़वा थाना क्षेत्र के कजरमा गांव में शनिवार की रात मारपीट में दो व्यक्ति घायल हो गए।घायलों में रामराज प्रजापति और नरेंद्र पाल का नाम शामिल है। इस घटना के बारे में रामराज प्रजापति ने बताया कि शनिवार को वह अपने खेत पर ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे।तभी रास्ते में उसी गांव के नरेंद्र पाल उन्हें ट्रैक्टर से उतार कर बहस करने लगा।इस बीच रामराज प्रजापति और नरेंद्र पाल के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट की घटना में दोनों व्यक्ति घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी पड़वा थाना की पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पड़वा थाना के एएसआई शहाबुद्दीन अंसारी अपने पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायल दोनों व्यक्ति को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के बाद दोनों खतरे से बाहर हैं।



