
पड़वा : जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला सहित तीन घायल
Palamu : पलामू जिला अंतर्गत पड़वा थाना क्षेत्र के बासु गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में बिपेद्र राम उसकी पत्नी उषा देवी और प्रभा देवी का नाम शामिल है।

घटना के बारे में घायल बिपेंद्र पाल ने बताया कि उसका बड़ा भाई अधीन पाल जमीन बंटवारा के बाद भी ज्यादा जमीन हड़पने का प्रयास कर रहा है। इस बात को लेकर मंगलवार की सुबह मेरा बड़ा भाई अधीन पाल झगड़ा करने लगा।झगड़ा के बाद अधीन पाल ने अपना छोटा भाई बीपेन्द्र पाल,भवह प्रभा देवी और उषा देवी को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
परिजनों के द्वारा घायल तीनों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहा इलाज के बाद सभी खतरे से बाहर है।वही मारपीट की घटना के बाद पुलिस को उसकी जानकारी दे दी गई है।जानकारी मिलने पर पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।




