पत्रकार की मौत, विधायक सहित अन्य लोगों ने किया शोक व्यक्त

Gadhwa : गढ़वा के पत्रकार रजनीश कुमार उर्फ बंटी की शुक्रवार की देर रात रमना थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पत्रकारिता जगत सहित उनके परिचितों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

सूत्रों के अनुसार रजनीश कुमार शुक्रवार की देर रात अपने ससुराल जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान रमना थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की।रजनीश कुमार उर्फ बंटी गढ़वा में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे। उनके असामयिक निधन से जिले के पत्रकारों में गहरा दुख है। वे अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र स्थित उनके पैतृक गांव गोधरा में किया जाएगा।

उनके निधन पर गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी तथा गढ़वा जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष विवेकानंद उपाध्याय ने गहरा शोक व्यक्त किया। इसके अलावा विनोद पाठक, पीयूष तिवारी, अंजनी उपाध्याय, लव दुबे, प्रताप तिवारी, अभिमन्यु पाठक, जितेंद्र कुमार, आयुष तिवारी, संजय यादव, संदीप जायसवाल, यासीन अंसारी समेत अन्य पत्रकारों एवं सामाजिक लोगों ने भी उनके निधन पर शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!