पथरा पिकेट परिसर के हनुमान मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक
Palamu :.सावन के पावन अवसर पर पथरा पिकेट के हनुमान मंदिर प्रांगण में पथरा पिकेट प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में विधिवत रुद्राभिषेक व पूर्णाहुति के साथ ही भंडारा का आयोजन कराया गया।पंडित संतोष पाठक एवं आशुतोष पाठक के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार का पाठ किया गया। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी, पुलिस जवान और ग्रामीणों द्वारा भजन-कीर्तन, पूजन किया गया।

मौके पर उपस्थित पथरा पिकेट प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सावन के पावन अवसर पर पथरा पिकेट परिसर हनुमान मंदिर प्रांगण में रविवार को रुद्राभिषेक व भंडारा किया गया।ताकि क्षेत्र में अमन चैन कायम रहे और क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि आए।उन्होंने कहा की सावन के महीने में रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इससे क्षेत्र में सुख-शांति आती है, पापों से मुक्ति मिलती है, और रोग, कर्ज व ग्रह दोष दूर होते हैं।




