पलामू:पुलिस ने पिकअप वाहन पर लदे अवैध 10 पशु को किया जब्त,एक तस्कर गिरफ्तार,भेजा गया जेल

Palamu : विश्रामपुर पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर डीएसपी मृत्युंजय गोप और विश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे ने गोवंशीय पशुओं की अवैध तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है।उन्होंने 10 पशु बरामद किया बरामद कर एक गौ तस्कर गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए डीएसपी मृत्युंजय गोप ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार विश्रामपुर थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से अवैध रूप से ले जाए जा रहे कुल 10 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया गया तथा मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में विश्रामपुर थाना काण्ड संख्या–87/2026, दिनांक–01.11.2026, धारा–317(5)/3(5) बी०एन०एस०, 12/13 झारखण्ड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम, 2005 एवं धारा–11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम, 1960 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार गौ तस्कर गुड्डू कुमार, उम्र–24 वर्ष, पिता–कृष्णबल्लभ सिंह, ग्राम–रघुनाथपुर, पोस्ट–मोथा, थाना–काराकाट, जिला–रोहतास (बिहार) का रहने वाला है।पुलिस ने गौ तस्कर के पास से 1. कुल 10 (दस) गोवंशीय पशु।2. ब्लू रंग का विवो कंपनी का एक टच स्क्रीन मोबाइल फोन।
3.सफेद रंग का बोलेरो पिकअप वाहन, रजिस्ट्रेशन संख्या–BR44GA5566।बरामद किया है।डीएसपी मृत्युंजय गोप, विश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे,एएसआई नरसिंह उरांव तथा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।पलामू पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि गोवंशीय पशुओं की अवैध तस्करी एवं पशुओं के प्रति क्रूरता से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल स्थानीय थाना अथवा पुलिस को सूचित करें। ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!