पलामू क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता 2026 के सफल प्रतिभागियों के बीच SP kapil Choudhry ने किया पुरस्कार का वितरण

Palamu : दो दिवसीय पलामू क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता 2026 का आयोजन जैप लेस्लीगंज में किया गया। इस प्रतियोगिता में पलामू, गढ़वा और लातेहार के जवानों ने भाग लिया। पलामू पुलिस के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

प्रतियोगिता में इंसास, पिस्टल और कार्बाइन से 500 राउंड फायरिंग की गई। प्रतियोगिता में लातेहार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उपविजेता बना गढ़वा जिला और पलामू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

शनिवार को पलामू एसपी कार्यालय में प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। जिले के एसपी कपिल चौधरी ने सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि पलामू क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य पुलिस की तैयारियों को बढ़ावा देना था।

बता दें कि कार्बाइन से शूटिंग प्रतियोगिता में पलामू को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। मौके पर विश्रामपुर के एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल, इंस्पेक्टर टाऊन थाना सुरेश राम मुख्य रूप से उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!