पलामू : गलत इंजेक्शन लगने के बाद बुखार से पीड़ित बच्चे की हुई मौत,परिजनों में आक्रोश,जांच में जुटी पुलिस

Palamu : पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के जसपुर गांव में शनिवार की शाम एक दुखद घटना हुई। गलत इंजेक्शन लगने के कारण एक चार वर्षीय मासूम आयांश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई. बच्चे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

परिजनों ने डॉक्टर और उनके कंपाउंडर पर इलाज में लापरवाही बरतने तथा गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है।घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।जानकारी के अनुसार, जसपुर गांव निवासी मिथिलेश कुमार के चार वर्षीय पुत्र आयांश कुमार को तेज बुखार था. शनिवार को परिजन उसे इलाज के लिए मनातू पुराना बाजार स्थित डॉ. दीपक कुमार के क्लिनिक में लेकर पहुंचे थे.

वहां डॉक्टर ने बच्चे का इलाज किया. इसके बाद इंजेक्शन लगाने के लिए उसे कंपाउंडर संदीप यादव के पास भेजा गया।परिजनों का आरोप है कि कंपाउंडर संदीप यादव ने बच्चे को गलत इंजेक्शन लगा दिया. इसके कुछ ही देर बाद आयांश की तबीयत बिगड़ने लगी. शनिवार शाम करीब 3:45 बजे बच्चे की मौत हो गई. मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मनातू थाना प्रभारी विक्की कुमार अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

मनातू थाना प्रभारी विक्की कुमार ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चे की मौत का वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं, चार वर्षीय आयांश की मौत से जसपुर गांव में शोक का माहौल है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!