पलामू पतंजलि परिवार ने 2500 औषधीय एवं फलदार पौधों का किया नि:शुल्क वितरण

अविनाश देव ने किया पौधा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

Palamu : आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण जी महाराज के जन्म दिवस के अवसर पर पलामू पतंजलि परिवार द्वारा मंगलवार को जड़ी-बूटी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संत मरियम आवासीय विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव के करकमलों द्वारा पौधा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पतंजलि परिवार द्वारा संग्रहित लगभग 2500 औषधीय एवं फलदार पौधों का अवलोकन कराया गया। इनमें प्रमुख रूप से आंवला, अमरूद, कटहल, अनार, बेल, आम, शरीफा, महोगनी, शतावर, नागदौन, लेमनग्रास, चंदन, इंसुलिन प्लांट, चिरायता, गिलोय, एलोवेरा सहित अनेक उपयोगी एवं औषधीय पौधे शामिल थे। इसके बाद इन सभी पौधों का आम लोगों के बीच नि:शुल्क वितरण किया गया।

इस अवसर पर अविनाश देव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और आयुर्वेद के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में पतंजलि परिवार का यह अभियान अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधारोपण कर हम न केवल प्रकृति की रक्षा कर सकते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने इस अभियान के लिए पतंजलि परिवार को शुभकामनाएं देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पतंजलि परिवार के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। इनमें राजीव शरण, अतुल कुमार सिन्हा, विकास कुमार सोनी, जनार्दन प्रसाद, संतोष कुमार गुप्ता, सुदर्शन पासवान तथा महिला पतंजलि योग समिति की ममता, आशा, शीला, मीणा, मंजू, उषा और सुषमा सहित अनेक सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!