पलामू पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Palamu : पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसारऑपरेशन प्रहार के तहत 495 ग्राम मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए लेस्लीगंज डीएसपी प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक, पलामू को दिनांक 14.11.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सासाराम की ओर से एक व्यक्ति सफेद रंग की डिजायर कार से डालटनगंज के रास्ते लातेहार की ओर ब्राउन शुगर की तस्करी कर ले जा रहा है।

प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार सदर थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा दुबियाखाड़ स्थित टोल प्लाजा के समीप एनएच-39 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध सफेद रंग की मारुति सुजुकी डिजायर कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में कुल 495 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60 से 70 लाख रुपये बताई गई है।इस मामले में सदर थाना कांड संख्या-122/2026, दिनांक 15.11.2026, धारा-17(b)/21(c) NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त वाहन एवं तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।गिरफ्तार अभियुक्त 1. रवि रजक उम्र 28 वर्ष पिता स्व० राजू बैठा, ग्राम थाना के पीछे चंदवा, पो०+थाना- चंदवा, जिला लातेहार का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के पास से काले रंग के प्लास्टिक के अंदर पांच (05) पारदर्शी प्लास्टिक में भूरा रंग का टुकडा टुकडा ब्राउन सुगर जैसा मादक पदार्थ रबर से बांधा हुआ जिसका कुल वजन 495 ग्राम।

Jio Bharat कंपनी का काला रंग का किपैड मोबाईल फोन जिसका IMEI No. 352065945914387 एव मोबईल नं 9905209949, Vivo कंपनी का बैंगनी रंग का V70FE एण्ड्रायड मोबाईल फोन जिसका IMEI No.861346089145473/86134608945465 ‘जिसपर मोबईल नं 8709555450 एंव 9596877265 लगा हुआ।

एक सफेद रंग का मारूति सुजूकी कंपनी का DZIRE गाडी जिसका रजिस्ट्रेशन नं० JH01GT 5317, चेचिस नं० MA3ZFDFSKTF501560, इंजन नं0 Z12ENF39 9694 अंकित एंव उक्त व्यक्ति के ट्राउजर से जप्त ।5. Jio Bharat कंपनी का लाल काला रंग का किपैड मोबाईल फोन जिसका IMEI No. 35410599089930068 एव मोबईल नं 9693148910 बरामद किया है।

छापामारी अभियान में लेस्लीगंज डीएसपी1. प्रशांत कुमार,सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी,एएसआई नबी अंसारी,तरेसा मिंज,सदर अनुमण्डल पदाधिकारी लेस्लीगंज के अंगरक्षक तथा थाना के सशस्त्र बल एंव चालक शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!