
पलामू पुलिस ने हत्या के दो आरोपी को किया गिरफ्तार
Palamu: पलामू- चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा स्थित बन पहाड़ी जंगल में 30 मई को मिले मुजाहिद अंसारी के शव मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसडीपीओ सदर राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच के दौरान अमित कुमार और तसलीम अंसारी उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, खून लगे कपड़े, वारदात में इस्तेमाल पत्थर तथा घटनास्थल से मिली एक कलाई घड़ी बरामद की है।




