पलामू में कल होगा हर घर तिरंगा अभियान का भव्य आयोजन, झारखंड भाजपा के दिग्गज नेता होंगे शामिल
Palamu : भारतीय जनता पार्टी पलामू के तत्वाधान में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम में राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री रहे व वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, माननीय सांसद विष्णु दयाल राम, प्रदेश महामंत्री सह तिरंगा यात्रा अभियान के प्रदेश प्रभारी मनोज सिंह, विधायक आलोक चौरसिया, विधायक शशिभूषण मेहता, मेदिनीनगर नगर निगम की महापौर श्रीमती अरुणा शंकर एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्तागण सम्मलित होंगे।

भाजपा के पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने इस अवसर पर सभी से आग्रह किया है कि हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि हम सभी तिरंगा यात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हो कर देशभक्ति की अलख जगाये।
कार्यक्रम- तिरंगा यात्रा
दिनांक -14 अगस्त दिन शुक्रवार
समय सुबह- 9 बजे
एकत्रीकरण – गांधी उद्यान मेदिनीनगर




