पांकी: टांगी से काटकर मार डाला, जांच में जुटी पुलिस

मेदिनीनगर।पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के ढूब गांव में सोमवार की रात्रि एक व्यक्ति की टांगी से काटकर हत्या कर दी गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले में छानबीन शुरू कर दी है।घटना के बाद मृतक की पत्नी घर से फरार है. मृतक की पहचान पांकी थाना क्षेत्र के ढूब के रहने वाले गुणी भूइयां के रूप में हुई है.

पांकी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया की धारदार हथियार से व्यक्ति की हत्या हुई है. पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है. मृतक की पत्नी लापता है. पुलिस मृतक के परिवार से भी पूछताछ करेगी, इसके बाद पूरे मामले में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। वही इस घटना के बाद पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनिराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।हत्या घर के परिवार के सदस्य ने किया है या बाहरी इस बिंदु पर पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है।

जानकारी के अनुसार गुणी भूइयां खेतीबारी का काम करता था. सोमवार की रात 12 बजे के बाद परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि गुणी भूइयां की हत्या कर दी गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मे लेकर थाना ले गई. घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं परिजन थाना पहुंचे।ग्रामीणों को आशंका है कि किसी अपने ने ही घटना को अंजाम दिया है. मृतक के दो बेटे हैं और घटना के दौरान घर में ही मौजूद थे. मृतक के एक बेटे की शादी हो गई है.

घटना स्थल पांकी थाना से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर है. मृतक के शव का पोस्टमार्टम मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की जांच में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!