पांकी में आज रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर
Palamu : बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। पांकी प्रखंड परिसर में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।

इसमें करीब 15 कंपनियां युवाओं को रोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध कराएंगी। रोजगार की तलाश कर रहे युवक-युवतियां मेले में शामिल होकर अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आयोजन को लेकर युवाओं में उत्साह है। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड सहित जरूरी दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित समय पर रोजगार मेले में पहुंचे, ताकि चयन प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो।




