पाटन : छत से गिरकर मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति की मौत

Palamu : पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुरा गांव में सोमवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई है। जहां देवंत गिरी के पुत्र सुनील गिरी उम्र 35 वर्ष की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सुनील गिरी मानसिक रूप से कमजोर थे।उनका इलाज चल रहा था।सोमवार की सुबह वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!