पाटन : शराब के नशे में महिला ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर की आत्महत्या

Palamu : पाटन थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी मुरारी मोची की पत्नी रातो देवी उम्र 50 वर्ष शराब के नशे में अपने पति से झगड़ा कर गुरुवार की शाम जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली।

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि रातों देवी गुरुवार की शाम शराब के नशे में अपने पति मुरारी मोची से झगड़ा कर गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर ली। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज से क्रम में उसकी मौत हो गई।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि रातो देवी प्रतिदिन शराब का सेवन करती थी।जिसकी वजह से उसकी मानसिक संतुलन बिगड़ जाती थी और वह अपने पति और अन्य सदस्यों से बराबर झगड़ा झंझट करती थी।इसी बीच गुरुवार की शाम नशे की हालत में रातो देवी अपने पति से झगड़ा कर जहरीला पदार्थ का सेवन कर ली। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!