पिपराटांड़ में पत्नी की हत्या कर फंदे पर लटकाया, आरोपी अरेस्ट

विवाद के बाद बेरहमी से की हत्या, जबरन मुंह में डाला जहर

Palamu : पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र में विवाहिता की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति सतीफ अंसारी (21) को गिरफ्तार कर लिया है। लेस्लीगंज के एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि 16 जुलाई को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के विदरा गांव निवासी लियाकत मियां ने अपनी बेटी रुकेजा खातून की हत्या का आरोप उसके पति सतीफ अंसारी समेत ससुराल के छह लोगों पर लगाया था।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए अपना अपराध स्वीकार कर लिया।पुलिस के अनुसार, सतीफ अंसारी की शादी जून 2021 में रुकेजा खातून के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनी रहती थी। घटना वाले दिन भी पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। रुकेजा अपने पति को बाहर जाकर कमाने की बात कह रही थी, जिस पर सतीफ भड़क गया।विवाद इतना बढ़ गया कि उसने पहले पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद गुस्से में आकर उसने जबरन रुकेजा के मुंह में कीटनाशक डाल दिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। यह पूरी वारदात घर के अंदर ही अंजाम दी गई, जिससे किसी को तुरंत शक न हो।हत्या करने के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने और घटना को आत्महत्या साबित करने के लिए साजिश रची। उसने घर की छत में लगी लकड़ी की कड़ी में रस्सी बांधी और मृतका के शव को फंदे से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे।

हालांकि पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहराई से जांच की।पूछताछ और सबूतों के विश्लेषण के बाद आरोपी की भूमिका पूरी तरह स्पष्ट हो गई। एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद सतीफ अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब मामले में नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!