पिपरा : हत्या का आरोपी रमेश सिंह गिरफ्तार
Palamu : पलामू एसपी के निर्देश पर पिपरा थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने पिपरा में हुए हत्या के आरोपी रमेश सिंह को बलुआ के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में पिपरा थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे पिपरा गांव में पुराने विवाद को लेकर प्रभु नाथ रजवार की हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद आरोपी रमेश सिंह घटनास्थल से फरार हो गया था।
जिसके बाद पुलिस द्वारा छापामारी अभियान चलाकर आरोपी रमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रमेश सिंह को पुलिस थाना लाकर घटना के बारे पूछताछ कर रही हैं। इसके बाद आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया की जाएगी।




