पीएम जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की प्रगति की समीक्षा

लातेहार:उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जनमन (PMJANMAN), धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DAJGUA), समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए),  झारखंड ट्राइबल डेवलपमेंट सोसाइटी (JTDS) ,कल्याण विभाग एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और लाभुकों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ सुचारू रूप से पहुँचाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक योजना के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना सुनिश्चित किया जाए, विशेषकर स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए लाभुकों को समय पर सहायता प्रदान की जाए।धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DAJGUA) की समीक्षा बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की गई।बैठक में विशेष रूप से ट्राइबल मल्टी मार्केटिंग सेंटर (TMMC) के निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्के मकान निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) से संबंधित सड़क निर्माण कार्य, तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एलपीजी गैस कनेक्शन वितरण की स्थिति, गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत खाद्यान्न वितरण की उपलब्धियों, जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति, एवं पोषण अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थापना और पोषण सेवाओं की प्रगति, आयुष्मान कार्ड वितरण की स्थिति की समीक्षा कर निर्देशित किया कि लक्ष्यानुसार शत-प्रतिशत योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें, ताकि जनजातीय समुदायों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ा जा सके एवं उनके समग्र विकास के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

उपायुक्त ने पीएम जनमन योजना के सभी घटकों का समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।आईटीडीए एवं जेटीडीएस के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों तक पहुँचाने हेतु फील्ड स्तर पर सतत निगरानी आवश्यक है। उन्होंने छात्रवृत्ति वितरण, आवासीय विद्यालयों के संचालन एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, सिविल सर्जन डॉ राज मोहन खलखो, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार,जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सविता कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, संबंधित कार्यपालक अभियंता, संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!