
पूर्व बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष ने उपायुक्त से की शिष्टाचार मुलाकात
लातेहार: पूर्व बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता राजधानी प्रसाद यादव ने लातेहार के उपायुक्त से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।मुलाकात के क्रम में श्री यादव ने जिले के विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी संक्षिप्त चर्चा की तथा प्रशासन से समन्वय बनाकर विकास कार्यों को गति देने की बात कही।उन्होंने आशा व्यक्त की कि उपायुक्त के नेतृत्व में लातेहार जिला विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा।




