पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

लातेहार:झारखंड प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के विरोध में मंगलवार को लातेहार के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने किया। अभियान का आयोजन लातेहार विधानसभा युवा कांग्रेस एवं जिला कामगार कर्मचारी कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की।कार्यकर्ताओं ने “बहुत हुई महंगाई की मार, गद्दी छोड़ो मोदी सरकार”, “पेट्रोल-डीजल-गैस का दाम कम करो” तथा “मोदी सरकार होश में आओ” जैसे नारे लगाए। इस दौरान कार्यकर्ता तख्तियां लेकर भी मौजूद रहे।
मौके पर युवा कांग्रेस लातेहार विधानसभा अध्यक्ष शहादत हुसैन टिंकु, जिला कामगार कर्मचारी कांग्रेस अध्यक्ष कामिल अंसारी, प्रदीप यादव, अमित उरांव, मुस्ताक खान, गौतम कुमार यादव, गोल्डेन एवं संतोष राम सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!