36 लाख दीपों से जगमगा उठी रामनगरी, सरयू नदी के किनारे बने 56 घाट लाखों दीयों की रोशनी से हुआ जगमग

Ayodhya : मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की प्राणप्रिय नगरी अयोध्या में शनिवार शाम को 10वें दीपोत्सव का भव्य आयोजन हुआ. भगवान सूर्य के अस्त होते ही सरयू नदी के किनारे बने 56 घाट लाखों दीयों की रोशनी से जगमगा उठे. इस दौरान 36 लाख से ज्यादा मिट्टी के दीये जलाए गए और पूरी रामनगरी रोशनी से जगमगा उठी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगातार 10वीं बार सरयू तट पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया. इस दौरान उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी ने राम की पैड़ी पर दीप जलाए.

शनिवार की शाम अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान अद्भुत नजारा देखने को मिला. दीपोत्सव-2026 में 36 लाख से अधिक दीपों से पूरी रामनगरी जगमगा उठी. इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचे.

अयोध्या के स्थानीय लोगों से लेकर देश के अलग-अलग राज्यों से आए श्रद्धालु और विदेशों से पहुंचे पर्यटक भी दीपों की रोशनी में रामनगरी को निहारते रहे. इस दौरान हर तरफ ‘श्रीराम, जय राम, जय जय राम’ के जयकारे गूंजते रहे.

अयोध्या के मंदिरों, छोटी गलियों और मुख्य सड़कों से लेकर सरकारी और धार्मिक इमारतों तक को आकर्षक रोशनी से सजाया गया था. नगरवासियों ने भी राम के लिए घरों में दीप जलाए.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!