
फसल विवाद में हत्या के दोनों नामजद आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
Latehar: मनिका थाना क्षेत्र के कुरुंद गांव में फसल विवाद को लेकर हुई मुकेश यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीताराम यादव एवं महादेव भुईयां के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इस संबंध में मनिका थाना कांड संख्या 68/26 दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।





