Palamu : डिवाइडर से टकराया कार, बाल बाल बच्चे कार पर सवार लोग

सड़क किनारे फास्ट फूड का 24 घंटा लगा रहता है वाहन

Palamu : मेदिनीनगर शहर के थाना रोड स्थित शनिवार की सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसका मुख्य कारण है कि सड़क के बीचो-बीच डिवाइडर लगा दिया गया है।इसके अलावा सड़क के किनारे पार्किंग और अतिक्रमण कारियो का कब्जा है जिसके कारण आए दिन इस सड़क पर लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।

यह सड़क पहले से ही संकीर्ण थी ऊपर से बीच में दो दो फीट का चौड़ा सीमेंटेड डिवाइडर लगा दिया गया जिससे सड़कें और संकीर्ण हो गई।सड़क की चौड़ाई छोटी होने के कारण लोगों को आवागमन में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इस घटना में कार चालक बाल-बाल बच गए हैं।परंतु सवाल यह उठता है कि नगर निगम के अधिकारियों और महापौर अरुणा शंकर का इस और ध्यान क्यों नहीं है।यह जनता पूछ रही है।

आम जनता का कहना है कि नगर निगम कोई बड़ी घटना की इंतजार में है।जिसके बाद इस समस्या का समाधान होगा। इस दुर्घटनाग्रस्त कार के पास आपको एक फास्ट फूड का वाहन दिख रहा होगा जो 24 घंटा सड़क पर ही लगा रहता है।जिस पर प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!