बहन और भांजा को न्याय दिलाने के लिए राज्यपाल से मिला पंकज कुशवाहा
Palamu : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के पलामू प्रमंडल महासचिव पंकज कुमार कुशवाहा ने अपनी बहन और भांजा के हत्या मामले को लेकर राज्यपाल से मुलाकात किया। मुलाकात के दौरान पंकज कुमार कुशवाहा ने राज्यपाल से सीबीआई और सीआईडी जांच कराने का आग्रह किया है।

आवेदन देकर राज्यपाल से कहा है कि 5 मई 2026 को मेरी बहन संगीता देवी और भांजा का ससुराल वालो के द्वारा हत्या कर दिया गया था।जिसके बाद विशनपुरा थाना जिला गढ़वा में कांड संख्या 20/26 का मामला दर्ज कराया गया था।जिसमें अभी अभी तक किसी प्रकार का कोई कार्रवाई नहीं किया गया है। जिसके कार्रवाई हेतु दिनांक 2 जून 2026 को अनुमण्डल पुलिस पक्षाधिकारी नगर ऊँटारी को आवेदन दिया दिनांक 1 जून को पुलिस अधिक्षक गढ़वा दिनांक 19/06/20 को IG पलामू दिनांक 24/06/26 और 10/08/26 को DGP शंची को आवेदन दिया दिनांक 27106126 को मुख्यमंत्री सचिवालय में भी आवेदन दिया परन्तु अभी तक मुझे संतुष्ट संतुष्ट नहीं किया।
पंकज कुमार कुशवाहा ने राज्यपाल से दोषियों पर कार्रवाई कराने का आग्रह व सीबीआई और सीआईडी जांच कराने का मांग किया है।




