बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए चरम पर श्रद्धालुओं का उत्साह

Shreenagar  : बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। पहाड़ की चढ़ाई के साथ श्रद्धालुओं का जोश भी बढ़ता नजर आ रहा है। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच रविवार सुबह पहलगाम के नुनवान और बालटाल बेस कैंपों से अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था पवित्र गुफा की ओर रवाना हुआ।

इस बीच रविवार तड़के जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से 6721 तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था कश्मीर के लिए रवाना हुआ। जत्थे में 291 वाहन शामिल रहे। ये शाम को बालटाल और पहलगाम पहुंच भी गए।पूरी घाटी बम-बम भोले और हर-हर महादेव के गगनभेदी जयघोषों से गूंज रही है।

बालटाल और पहलगाम आधार शिविर में आस्था का सैलाब देखा जा रहा है। बालटाल मार्ग से यात्री एक दिन में बाबा बर्फानी के दर्शन कर लौट भी रहे हैं। जम्मू में पहुंचे भक्तों में उत्साह देखा जा रहा है। जम्मू के मंडलायुक्त रमेश कुमार के अनुसार अभूतपूर्व यात्रियों की भीड़ और नौ जुलाई तक के सभी स्लॉट फुल होने के कारण प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि केवल एडवांस रजिस्ट्रेशन कार्ड वाले तीर्थयात्रियों को ही जम्मू से आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। बिना पंजीकरण पहुंचे श्रद्धालुओं को लखनपुर और जम्मू के टिकरी चेकपोस्ट पर ही रोका जा रहा है।

पल-पल प्रसारित की जा रही मौसम की जानकारी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मौसम निगरानी तंत्र को पूरी तरह हाईटेक है। घाटी के बदलते मिजाज और पहाड़ों पर होने वाली अचानक बारिश से यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए केंद्रीय मौसम विज्ञान विभाग और श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड मिलकर रियल-टाइम की जानकारी प्रसारित कर रहे हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!