
बारिखाप में हर्षोल्लास से मनाया गया बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती
Latehar : पंखराज साहब कार्तिक उरांव की जयंती पर गुरुवार को बारियातू प्रखंड के आदिवासी कला संस्कृति मैदान बारीखाप स्थित श्रंध्दांजलि स्थल पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी. इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर उन्हें नमन किया गया. साथ हीं जतरा मेला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने कार्तिक उरांव के जीवन, संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया. इस अवसर पर प्रखण्ड प्रमुख उर्मिला देवी, सालवे पंचायत मुखिया राजीव भगत,बरियातू पुर्व मुखिया प्रमोद उरांव, तेतर उराँव, दिगंबर टाना भगत, पड़हा राजा प्रभुद्याल उराँव, राजेन्द्र गंझू, लाल आशीष नाथ शाहदेव सहित कई वक्ताओं ने कहा कि कार्तिक उरांव ने आदिवासी समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये.
उन्होंने शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समाज के अधिकारों की रक्षा करने और सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया. उनके विचार और आदर्श आज भी समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं.वक्ताओं ने कहा कि कार्तिक उरांव के बताये मार्ग पर चलना और उनके विचारों को नयी पीढ़ी तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. मौके पर गणमान्य लोग मौजूद थे।कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजन समिति के सभी सदस्य व ग्रामीणो ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।





