बैरिया चौक के पास अनियंत्रित होकर पलटा ई रिक्शा, बाल-बाल बचे सवारी
Report : Upendra Kumar @ Palamu – Jharkhand
मेदिनीनगर शहर की सड़कों का इन दिनों बुरा हाल है, जगह-जगह पर गड्ढे हो गए हैं। जिन पर लोगों का चलना दूभर हो गया है। बावजूद कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इस स्थिति में राहगीरों को आए दिन आवागमन में परेशानी हो रही है। इसको लेकर लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों समेत अधिकारियों को शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से स्थिति जैसी की तैसी बनी हुई है।शहरों की सड़कों की स्थ्ति दिन प्रतिदिन बदहाल होती जा रही है। शहर के लगभग सभी मुख्य मार्ग जर्जर हो चुके हैं।

जर्जर सड़कों के कारण ही सड़क हादसों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। शनिवार को बैरिया चौक के पास एक ई रिक्शा चालक सवारी लेकर सिंगरा की ओर जा रहा था।इसी बीच बैरिया चौक के पास ई रिक्शा सड़क पर बने गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें ई रिक्शा पर सवार सवारी बाल-बाल बच गए।बताते चले की शहर में हर तरफ जर्जर सड़क के कारण प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही है इसके बाद भी नगर निगम के द्वारा सड़क की मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।नगर निगम के इस रवैया के कारण नगर निगम की जनता काफी परेशान और चिंतित है।



