मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि खो दिया:झारोटेफ़

Latehar : झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ (जेपीएसएस) एवं झारोटेफ के जिलाध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव और जिला सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने झारखंड सरकार के मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन झारखंड के लिए अत्यंत दुखद एवं अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से राज्य के सार्वजनिक जीवन में ऐसी रिक्तता उत्पन्न हुई है, जिसकी भरपाई कठिन है।

एक जनप्रतिनिधि एवं मंत्री के रूप में उन्होंने शिक्षा, युवा, खेल, पर्यटन, नगर विकास सहित अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। झारखंड में पुरानी पेंशन योजना लागू करने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। जनसरोकारों के प्रति उनकी सक्रियता और सहज व्यवहार ने उन्हें आम लोगों के बीच अलग पहचान दिलाई।

जेपीएसएस एवं झारोटेफ परिवार उनके निधन से मर्माहत एवं स्तब्ध है। शिक्षक समाज के प्रति संवेदनशील जनप्रतिनिधि के रूप में उनका योगदान सदैव स्मरण किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन झारखंड के लिए अत्यंत पीड़ादायक एवं अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कम समय में जनप्रतिनिधि और मंत्री के रूप में अपनी सक्रियता, सरलता एवं जनसेवा की भावना से अलग पहचान बनाई। उनके निधन से झारखंड ने एक ऊर्जावान और कर्मठ जनसेवक को खो दिया है। जेपीएसएस एवं झारोटेफ परिवार इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों के साथ खड़ा है और दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

जिला सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असमय निधन केवल उनके परिवार और समर्थकों की ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड की अपूरणीय क्षति है। एक युवा एवं कर्मठ जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी सेवाएं और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव याद की जाएगी। जेपीएसएस एवं झारोटेफ परिवार उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

जेपीएसएस एवं झारोटेफ ने इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिजनों, मित्रों, समर्थकों एवं समस्त शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।

शोक व्यक्त करने वालों में जगतमणि वैद्य, संजीव कुमार चंद्र, अनीश कुमार, अभिमन्यु कुमार, बृजेश कुमार सिंह, संदीप पासवान, राकेश कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार पांडेय, विजय लाल, अनु कुमार रवि, रशीद अंसारी, धीरज कुमार, विकास कुमार शर्मा, दिलीप कुमार सिंह, अभय कुमार पांडेय, नीरज कुमार, संजय प्रसाद, राजेश कुमार, मोहम्मद जमालुद्दीन अंसारी, प्रमोद कुमार सिंह, अनिल कुमार, सत्येंद्र कुमार, कुंदन प्रसाद, द्वारिका राम, उमेश कुमार सिंह, सुशील कुमार यादव, रमेश कुमार मिश्रा, राजेश कुमार यादव, मनीष तिर्की, अब्दुल वारिस, नरेश पासवान, योगेंद्र यादव, प्रेम कुमार यादव, रविंद्र कुमार पाठक, सुरेश उरांव, पंकज प्रकाश, कृष्ण कुमार भगत, बलराम सिंह, सुदामा सिंह, रामाधार प्रसाद गुप्ता समेत जिलेभर के शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!