मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हुई, पटाखा फैक्ट्री में रविवार को हुआ था धमाका

Chennai : तमिलनाडु के विरुदुनगर में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया था। इस घटना में मृतकों की संख्या 23 हो गई और 6 लोग घायल हैं।

पहले खबर आई थी कि इस घटना में 16 लोगों की मौत हुई है। लेकिन बाद में मृतकों का आंकड़ा बढ़ गया है और अब तक कुल 23 लोगों की जान जा चुकी है और 6 लोग घायल हैं। कलेक्टर एनओ सुखापुत्र ने बताया,विरुदुनगर में एक पटाखा कारखाने में विस्फोट हुआ, जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई। 19 शवों की पहचान हो चुकी है, जिनमें 16 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। 6 घायल आईसीयू में भर्ती हैं। हमने पोस्टमार्टम के लिए विशेष व्यवस्था की है। बचाव अभियान के दौरान दूसरा विस्फोट हुआ, जिसके कारण बचाव कर्मियों को चोटें आईं। चिकित्सा दल उनकी देखभाल कर रहा है।

क्या है मामला ?

मिली जानकारी के मुताबिक, कट्टनार पट्टी में एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ। इस फैक्ट्री में फैंसी पटाखे बनते हैं। इस फैक्ट्री के मालिक गोविंदनाल्लूर के रहने वाले मुथु मानिकम हैं। आज दोपहर, फैक्ट्री में उस समय एक धमाका हो गया जब मजदूर पटाखों की लड़ियां पिरोने का काम कर रहे थे। घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए विरुदुनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि फरवरी 2026 में आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में भी एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ था। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई थी और 8 लोग घायल हो गए थे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए कहा था कि काकिनाडा जिले के वेत्लापलेम गांव में पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट की घटना में कई लोगों की मौत बेहद दुखद है। हम बचाव प्रयासों की निगरानी कर रहे हैं और प्रभावित परिवारों की सहायता करेंगे। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 20 लाख रुपए के मुआवजे का भी ऐलान किया था। उन्होंने ये भी कहा था कि घायलों का चिकित्सा खर्च सरकार वहन करेगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!