मेदिनीनगर सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी के नेतृत्व में चलाया गया वाहन जांच अभियान
Palamu : मेदिनीनगर सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी के नेतृत्व में दीपावली और छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए एंटी क्राइम चेकिंग अभियान को बेहद तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में बिस्फोटा चौक के पास विशेष वाहन और संदिग्ध गतिविधियों की सघन जांच की जा रही है।

त्योहारों के मद्देनजर मेदिनीनगर सदर थाना ने की बड़ी कार्रवाई
आगामी दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। त्योहारों के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदर थाना पुलिस ने कमर कस ली है। सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी के नेतृत्व में क्षेत्र के संवेदनशील और व्यस्त इलाकों में विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में, पुलिस बल ने बिस्फोटा चौक के पास बैरिकेडिंग कर एक विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया, जिससे अपराधियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।
संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की बारीकी से जांच
बिस्फूटा चौक के पास चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया और चार पहिया वाहनो



