मोहम्मदगंज : मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ की मौत

Palamu : सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार देर शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय रेलवे कर्मियों ने उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान करीब 50 वर्षीय अलखदेव यादव, पिता फकीरा यादव, ग्राम गाजीकरमा, पोस्ट विशंभरपुर, थाना रफीगंज, जिला औरंगाबाद (बिहार) के रूप में हुई है। वे रेलवे के टीआरडी में कार्यरत थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन लिमिट एवं रिवर्सिबल लाइन में टीआरडी विभाग की ओर से कराए जा रहे मेंटेनेंस कार्य के दौरान यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद रेलवे कर्मियों ने उन्हें टावर बैगन से जपला रेलवे स्टेशन पहुंचाया। इसके बाद ऑटो से अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद लाया गया।

अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक विनेश कुमार ने तत्काल इलाज शुरू किया। गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रेलवे कर्मियों ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। घटना के बाद रेलवे कर्मियों एवं परिजनों में शोक का माहौल है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!