19 लोग नदी में डूबे, करमा पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान पटना जिले में हुई घटना

Patna : बिहार के पटना जिले में करमा पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान 19 लोग नदी में डूब गए। जानकारी के अनुसार पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में कर्मा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बाढ़, अथमलगोला और बख्तियारपुर थाना क्षेत्रों में गंगा नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान भाई-बहन समेत 11 लोग डूबने लगे। हादसे में चार लोगों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया, जबकि एक युवक का शव बरामद किया गया है। वहीं, छह लोगों की तलाश अभी जारी है। अलग-अलग घटनाओं के बाद स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीम को भी सूचना दी गई है।

बाढ़ थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस घाट पर कर्मा-धर्मा पूजा को लेकर मूर्ति विसर्जन करने पहुंचे तीन युवक गंगा में डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने इनमें से एक युवक को बचा लिया, जबकि दो युवक नदी में डूब गए। डूबे युवकों की पहचान गुलाबबाग नया टोला निवासी पीयूष कुमार (10), पिता प्रेम पंडित और सुजीत कुमार (15), पिता बबलू चौधरी के रूप में हुई है। पीयूष की मां पूजा देवी ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को मूर्ति विसर्जन के लिए भेजा था। उसके पिता भी पीछे से गंगा घाट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीयूष का एक दोस्त भी मूर्ति विसर्जन के लिए वहां पहुंचा।

मूर्ति विसर्जन के बाद दोस्त ने पीयूष समेत अन्य युवकों से स्नान करने के लिए कहा। इसके बाद सभी एक साथ गंगा में स्नान करने लगे। इसी दौरान तीन युवक डूबने लगे। एक युवक को लोगों ने बचा लिया, लेकिन उनका बेटा पीयूष गंगा में डूब गया। बाढ़ की अंचलाधिकारी रानी कुमारी ने बताया कि दो युवक गंगा में डूब गए हैं। मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई है। स्थानीय गोताखोर भी दोनों युवकों की तलाश में जुटे हुए हैं।

अथमलगोला में कर्मा पूजा विसर्जन के दौरान भाई-बहन डूबे

वहीं, अथमलगोला थाना क्षेत्र के उस्मानपुर वार्ड नंबर-9 में कर्मा पूजा की मूर्ति विसर्जन के दौरान भाई-बहन गंगा में डूब गए। दोनों की तलाश की जा रही है। अथमलगोला थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई है। दोनों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

बख्तियारपुर में छह युवक डूबने लगे, तीन को बचाया

बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव के पास गंगा नदी में भी कर्मा-धर्मा पूजा की मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा हुआ। यहां मूर्ति विसर्जन के लिए गए छह युवक गंगा में डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने इनमें से तीन युवकों को बचा लिया, जबकि तीन युवक नदी में डूब गए। बाद में एक युवक का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दो युवकों की तलाश जारी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!