राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय हुंडरू में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

Latehar : 14 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय हुंडरू में शुक्रवार, 13 नवंबर को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से केक काटा और एक-दूसरे को केक खिलाकर बाल दिवस की खुशियां मनाईं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक हीरा प्रसाद यादव ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन, विचारों एवं आदर्शों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में तीन महत्वपूर्ण बातें अपनाने की सीख दी। उन्होंने कहा कि बच्चे बड़े सपने देखें, सीखने की ललक हमेशा बनाए रखें और एक अच्छे इंसान बनें।

सहायक शिक्षक संजीव कुमार चंद्र ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपना संपूर्ण जीवन देश की आजादी और विकास के लिए समर्पित कर दिया था। वहीं, शिक्षक प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा कि नेहरू जी बच्चों से विशेष स्नेह रखते थे। उनका मानना था कि आज के बच्चे ही कल के भविष्य हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नेहरू जी के सपनों को साकार करने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, संयोजिका, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!