
राज्य स्तरीय एथलेटिक्स के बाल वर्ग में प्रज्ञा एंजेल ने जीता स्वर्ण पदक
लातेहार : सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर, लातेहार के कक्षा सप्तम की छात्रा प्रज्ञा एंजेल ने विद्या भारती के राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में सबसे ऊंची छलांग लगाई है। विद्या विकास समिति, झारखंड द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर गुमला के आतिथ्य में परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में चल रहे 37वे प्रांतीय खेलकूद (एथलेटिक्स) समारोह के तीसरे दिन प्रज्ञा एंजेल ने बाल वर्ग (U – 14) की ऊंची कूद में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
इनकी सफलता पर विद्यालय परिवार की ओर से पलामू विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार, प्रांतीय प्रतिनिधि ज्वाला तिवारी, विद्यालय समिति अध्यक्ष ज्योति चौधरी, सचिव राजीव रंजन पांडे, कोषाध्यक्ष नरेंद्र पांडे, उपाध्यक्ष प्रीति भारती, सुधांशु दुबे, दिनेश महलका, डॉ एस के सिंह, प्रमोद कुमार, जितेंद्र प्रसाद, रविंद्र अग्रवाल एवं सुभाष कुमार, मातृ भारती अध्यक्ष रितु रानी पांडे एवं सचिव अनिता कुमारी सहित पदाधिकारी एवं सदस्यों और प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी, शारीरिक शिक्षक विवेक कुमार दास एवं संरक्षक शिक्षिका ममता त्रिपाठी ने बधाई दी है।





