
राशन कार्ड डिलीट करने के मामले पर डीएसओ से मिले पंकज तिवारी
Latehar : जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी पंकज तिवारी 1700 से अधिक अयोग्य राशन कार्ड धारियों के कार्ड डिलीट करने के मामले पर लातेहार जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम से मिले। श्री तिवारी ने कहा कि भारत सरकार के प्राप्त KPI (V2) के आधार पर चिन्हित लाभुकों के कार्ड निरस्त करने के जगह सिर्फ चिन्हित लाभुक का नाम हटाने की मांग किया है।
मीडिया प्रभारी श्री तिवारी ने आगे कहा कि एक कार्ड में एक-एक दर्जन से अधिक व्यक्ति का नाम है फिर वैसे में चिन्हित व्यक्ति के अलावे अन्य सभी परिवार इस योजना के लाभ पर वंचित किया जाएगा तो उनके साथ अन्याय होगा और वह राशन से वंचित हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले पर खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री इरफान अंसारी से मिल कर पात्र लोगों के साथ अन्याय न हो इस मांग को रखूंगा।




