राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती पर किया गया श्रद्धा सुमन अर्पित

Latehar : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती के अवसर पर आज दिनांक 02.10.2026 को गोपनीय कार्यालय, समाहरणालय लातेहार में माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपायुक्त संदीप कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा एवं सादगी के मार्ग पर चलकर न केवल देश को स्वतंत्रता दिलाई बल्कि पूरे विश्व को मानवता का नया मार्ग दिखाया। वहीं शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी और “जय जवान, जय किसान” का अमर नारा आज भी देश के युवाओं और किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के दिखाए आदर्शों एवं जीवन मूल्यों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन,जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम साहू, जिला स्तरीय पदाधिकारीगण एवं समाहरणालय के कर्मी उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!