
राष्ट्रीय एकता दिवस पर मेदिनीनगर शहर थाना में पुलिस पदाधिकारियों ने टीवी के माध्यम से देखा कार्यक्रम
Palamu : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मेदिनीनगर शहर थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने टेलीविजन के माध्यम से प्रसारित कार्यक्रम को देखा।

कार्यक्रम के दौरान शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, एसआई श्रीराम शर्मा,सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी एवं अन्य थानों के प्रभारी और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने एक साथ बैठकर टीवी के माध्यम से कार्यक्रम का अवलोकन किया।
राष्ट्रीय एकता दिवस का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा आपसी भाईचारे और एकजुटता की भावना को मजबूत करना है। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों की सामूहिक उपस्थिति भी राष्ट्रीय एकता के संदेश को दर्शाती नजर आई।




