राहुल दुबे गैंग के 7 शूटर गिरफ्तार, एक पिस्टल, 2 मैगजीन, 34 गोली बरामद

Ranchi : झारखंड के कई जिलों में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए गोलीबारी करने वाले राहुल दुबे गैंग के सात कुख्यात शूटर गिरफ्तार किए गए हैं। रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पतरातू क्षेत्र में कई बड़ी गोलीबारी की वारदातों में राहुल दुबे गैंग के अलग-अलग शूटर शामिल रहे हैं। उनमें से 7 अपराधी गिरफ्तार हुए हैं। एसपी ने बताया कि सोमवार को पतरातू क्षेत्र में ही वे सभी अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हुए थे। जैसे ही उन्हें सूचना मिली पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान 7 अपराधियों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार अपराधियों में यह है शामिल

गिरफ्तार अपराधियों में पतरातु थाने के सांकुल बस्ती निवासी विकास साल, चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के कुंडी गांव निवासी विशाल कुमार, बरकाकाना ओपी के तेलियातु गांव निवासी बिट्टू कुमार रवि, रामगढ़ थाने के पारसोतिया मोहल्ला निवासी हीरालाल कुमार, पतरातु जयनगर निवासी दिगंबर प्रजापति उर्फ डेगन, एहतेशाम अंसारी उर्फ दुर्लभ और एक नाबालिग किशोर शामिल है। पकड़े गए अपराधियों के पास से एक अवैध लोडेड देशी पिस्तौल, 34 जिंदा गोली, दो मैगजीन, तीन मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल जप्त किया गया है।

कई स्थानों पर फायरिंग कर चुका है विकास

एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि सभी अपराधियों में कुख्यात विकास नामक अपराधी है। वह पतरातू के सांकुल बस्ती का रहने वाला है। उसने राहुल दुबे और उसके संगठन के लोगों के इशारे पर पिछले महीने में ही रेलवे फ्लाई ओवर ब्रिज के गेट पर गोली चलाई थी। इसके अलावा ओसम डेयरी प्लांट के गेट पर भी उसी ने गोली चलाई थी। साथ ही अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट प्रबंधन से रंगदारी मांगने के मामले में भी इसी की संलिप्तता सामने आई है। उसने उस प्लांट के गेट पर भी गोली चलाई थी।

तीन लोगों का है आपराधिक इतिहास

एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि विकास साव उर्फ़ विकास कुमार, दिगंबर प्रजापति उर्फ डेगन और बिट्टू कुमार रवि का आपराधिक इतिहास रहा है। विकास के खिलाफ एटीएस थाने में भी प्राथमिकी दर्ज है। साथ ही रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में भी इसने गोलीबारी की थी। दिगंबर प्रजापति उर्फ डेगन काफी पुराना और शातिर अपराधी है। वर्ष 2013 से लेकर 2026 के बीच इसने कई वारदातों को अंजाम दिया है। पतरातू, बासल, रामगढ़ और एटीएस थाने में भी उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। साथ ही बड़कागांव क्षेत्र में भी उसने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। बिट्टू कुमार रवि के खिलाफ वर्ष 2020 में रामगढ़ थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!