रेड़मा : किराया नहीं मिलने पर मॉल के बाहर धरने पर बैठा मकान मालिक

Palamu : मेदिनीनगर शहर के रेड़मा चौक स्थित वन इंडिया फैमिली मार्ट के बाहर मकान मालिक रवि कुमार का अनोखा विरोध प्रदर्शन सामने आया है।दुकान के बाहर लगाए गए बैनर में मकान मालिक रवि कुमार ने किराया नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए प्रतिष्ठान से अपनी जगह खाली करने की मांग की है।

बैनर पर लिखा है की हमारी जगह खाली करो, बड़ी कंपनी छोटा काम, किराया हड़पना बंद करो।इसके साथ ही मकान मालिक द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए जाने की बात भी लिखी गई है।इस घटना ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और मकान मालिकों के बीच किराये को लेकर होने वाले विवादों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ कि मकान मालिक को अपनी मांग रखने के लिए दुकान के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन करना पड़ा?हालांकि, किराया विवाद को लेकर वन इंडिया फैमिली मार्ट का पक्ष और मामले की पूरी जानकारी सामने आना अभी बाकी है।

मकान मालिक रवि कुमार ने बताया कि वर्षो से उनके मकान में चल रहे वन इंडिया फैमिली मार्ट का किराया बाकी है।मांगने पर भी वन इंडिया फैमिली मार्ट कंपनी के द्वारा बकाया किराया नहीं दिया जा रहा है जिसके कारण वह शांतिपूर्ण तरीके से मॉल के बाहर धरना दे रहे हैं।वही घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी इस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!