रेहला : अपराधियों ने युवक को चाकू मारकर किया घायल, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस*

Palamu: रेहला थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी राजेश चंद्रवंशी के पुत्र दिनेश कुमार चंद्रवंशी उम्र 25 वर्ष को बीती रात अपराधियों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात दिनेश कुमार चंद्रवंशी अपने बगलगीर फुआ के घर कुछ काम से गया था। इस दौरान दिनेश कुमार चंद्रवंशी फुआ के घर से बाहर निकल कर बाथरूम कर रहा था। इसी बीच रेहला के ही स्थानीय निवासी गुड्डू सोनी के पुत्र अनुज सोनी उर्फ भोलू वहां पहुंचा और दिनेश कुमार चंद्रवंशी को चाकू से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

दिनेश चंद्रवंशी को अनुज सोनी ने दो बार चाकू मारा, जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजनों के द्वारा घटना की जानकारी रेहला थाना की पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवक को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इस संबंध में रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घायल को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!