रेहला: लक्ष्मी पूजा के दौरानर कसाहा गांव में पुलिस पर पथराव, जवान घायल

Palamu : रेहला थाना क्षेत्र के रकसाहा गांव में लक्ष्मी पूजा के दौरान दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान बीच बचाव करने पहुंची पुलिस पर लोगो ने पथराव कर दिया।इस पथराव की घटना में चार पुलिस के जवान घायल हो गए।

पुलिस ने अपनी बचाव के लिए फायरिंग किया।इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार रकसाहा में लक्ष्मी पूजा के दौरान सोमवार की रात डीजे एवं अन्य कारणों को लेकर दो गुटों के बीच विवाद शुरू हो गया।

विवाद की जानकारी मिलने के बाद रेहला थाना के पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों गुटों को पुलिस समझा रही थी. इसी क्रम में भीड़ ने पुलिस को घेर लिया और पथराव शुरू किया. इर दौरान पुलिस ने बचाव के लिए फायरिंग किया।इस घटना के बारे में रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरूआ ने बताया की घटना में पुलिस जवान घायल हुए हैं.

पूरे मामले में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया है. पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि दो गुटों के बीच झड़प हो रही थी. बीच बचाव करने पहुंची पुलिस के साथ घटना हुई है.

इस दौरान पुलिस की एक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है।झड़प के दौरान ग्रामीणों ने ईंट और पत्थर से पुलिस पर पथराव किया था. फिलहाल इलाके में शांति है।पुलिस पूरे इलाके में नजर रखे हुए हैं. वहीं मामला शांत होने के बाद लोगों ने विसर्जन किया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!