रॉयल्टी वसूली के फैसले से ईंट भट्ठा संचालकों में आक्रोश,राहत की मांग

Latehar : झारखंड सरकार के खनन एवं भूतत्व विभाग द्वारा 26 अक्टूबर 2026 को जारी नए प्रावधान के तहत ईंट भट्ठा संचालकों से दस गुना रॉयल्टी वसूले जाने के फैसले पर लातेहार जिले के ईंट भट्ठा संचालकों में भारी नाराजगी है। ईंट भट्ठा संघ लातेहार ने इस निर्णय को अव्यावहारिक, कठोर और व्यवसायियों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसका विरोध किया है।

वही मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित परिषद भवन में संघ ने मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह को आवेदन सौंपकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है।संघ का कहना है कि जिले के ईंट भट्ठा संचालक पहले से ही आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में विभाग द्वारा अचानक दस गुना रॉयल्टी वसूली का प्रावधान लागू करना किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है। विभाग को इस तरह का कठोर निर्णय लेने से पहले ईंट भट्ठा संचालकों के साथ विचार-विमर्श करना चाहिए था तथा उन्हें नए नियमों की जानकारी देकर पर्याप्त समय और सुधार का अवसर देना चाहिए था।संघ ने आरोप लगाया कि नए प्रावधान को लागू करने से पहले संचालकों को न तो पर्याप्त जानकारी दी गई और न ही कागजातों में संभावित त्रुटियों को सुधारने के लिए उचित मोहलत मिली। जबकि ईंट भट्ठा संचालक मजदूरों को अग्रिम राशि का भुगतान कर चुके हैं और ईंट निर्माण कार्य के लिए मजदूरों को भट्ठा स्थलों पर भी बुला लिया गया है। ऐसे में अचानक दस गुना रॉयल्टी का बोझ डालना संचालकों के लिए गंभीर आर्थिक संकट पैदा करने वाला है।

संघ ने कहा कि सरकार को राजस्व संग्रह के नाम पर ऐसे कठोर प्रावधान लागू करने से बचना चाहिए, जिनसे छोटे और मध्यम स्तर के व्यवसायियों का कारोबार ही प्रभावित हो जाए। यदि विभाग को कागजातों में किसी प्रकार की कमी या अनियमितता मिलती है, तो पहले संबंधित संचालकों को नोटिस देकर सुधार का अवसर दिया जाना चाहिए। सीधे दस गुना रॉयल्टी का आर्थिक बोझ डालना न्यायसंगत नहीं है।ईंट भट्ठा संघ ने स्पष्ट कहा कि संचालक सरकार के नियमों और राजस्व भुगतान के विरोधी नहीं हैं, लेकिन नियमों के नाम पर अचानक आर्थिक दंड का बोझ थोपना स्वीकार्य नहीं है। संघ ने विधायक रामचंद्र सिंह से मांग की है कि वे इस गंभीर मामले को राज्य सरकार एवं खनन एवं भूतत्व विभाग के समक्ष मजबूती से उठाएं और दस गुना रॉयल्टी के प्रावधान पर पुनर्विचार कराते हुए संचालकों को पर्याप्त राहत और समय दिलाने की पहल करें।ईंट भट्ठा संघ लातेहार ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो जिले के ईंट भट्ठा व्यवसाय पर इसका व्यापक प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

मौके पर सचिन राजा खान उपसचिव सुरेंद्र कुमार साहू वीरेंद्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद मजीद खान शबनम कमाली रब्बानी हुसैन,जगत पांडे,बबलू सिंह, अमित उराव,संदीप यादव, शंकर प्रसाद, राजदेव प्रसाद, शिव शंकर यादव सुमित तमाम ईट भाटा मलिक मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!