रोजगार सेवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Ranchi : शहर के मेन रोड स्थित पुराने पेट्रोल पंप के सामने रोजगार सेवक राजेश कुमार शर्मा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक हंटरगंज प्रखंड के डाहा पंचायत में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत थे।

जानकारी के अनुसार राजेश कुमार शर्मा शहर के विंड मोहल्ला निवासी स्वर्गीय मनोहर ठाकुर के बड़े पुत्र थे। वे एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे। मंगलवार सुबह उनका शव संदिग्ध अवस्था में मेन रोड स्थित फेमस मेडिकल के सामने पड़ा मिला। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।

घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में राजेश कुमार शर्मा एक पिकअप वैन सवारी गाड़ी से गिरते नजर आ रहे हैं। हालांकि, परिजनों ने घटना पर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि मामले में हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

पुलिस ने शव को लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!