लातेहार डीसी और एसपी के कार्य सराहनीय है :रविडे

Latehar : लातेहार जिले के उपायुक्त संदीप कुमार और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के कार्यों की सराहना करते हुए रवि कुमार डे ने कहा कि दोनों अधिकारियों के नेतृत्व में जिले में विकास कार्यों को गति मिल रही है और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उपायुक्त संदीप कुमार विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं। वहीं, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता भी लगातार सक्रिय रहते हैं। उन्होंने कम समय में अपने कार्यों से आम जनता का विश्वास जीतने का सराहनीय प्रयास किया है। इन कर्मठ अधिकारियों के कार्यों से जिलेवासियों का जिला प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है।

श्री डे ने कहा कि जिलेभर में मां दुर्गा की पूजा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराने में पुलिस एवं जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पर्व के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सराहनीय कार्य किया। इसके लिए उन्होंने लातेहार की जनता की ओर से उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, एसडीपीओ और पूरे पुलिस-प्रशासनिक महकमे के प्रति आभार व्यक्त किया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!