वज्रपात से 6 की मौत ! झारखंड के गोड्डा, दुमका और रामगढ़ जिले की घटना

Ranchi : झारखंड के गोड्डा, दुमका और रामगढ़ जिले के पतरातू में ब्रजपत से 6 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रामगढ़ जिला के पतरातू थाना के दो गांव में वज्रपात से दो महिला और एक बालिका की मौत हो गई है। इसमें सांकूल गांव निवासी रेखा देवी, पति भीखु राम और रोशनी कुमारी, पिता भिखू राम की मौत हुई है। इसके अलावा दूसरी वज्रपात की घटना पलानी गांव में हुई। जिसमें सुलेखा देवी, पति सुरेंद्र उरांव की मौत हो गई है। साथ ही एक अन्य महिला और बालिका झुलस गई है।

मालूम हो कि तेज बारिश के साथ कई स्थानों में गर्जना और वर्जपात की घटना हुई। इस दौरान खेत में काम करने वाले सांकूल निवासी रेखा देवी और रोशनी कुमारी वर्जपात के चपेट में आ गए।लोगों के द्वारा पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा गया है।

इधर दुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत लतबेरवा पंचायत के पूर्णिया गांव में वज्रपात से विवाहिता महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान किरण कुमारी, पति मोहन सिंह के रूप में हुई है।गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड अंतर्गत महेशपुर पंचायत के रामपुर गांव में वज्रपात की घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।मृतकों में किरण देवी, पति कीर्ति ठाकुर, निवासी रामपुर, महेशपुर (बसंतराय) की पहचान हुई है।समाचार लिखे जाने तक एक अन्य मृतक महिला तथा दो घायल महिलाओं की पहचान नहीं हो सकी थी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!