विजयदशमी पर मां वैष्णवी फ्यूल सेंटर की ओर से महाप्रसाद का वितरण

Latehar : सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, होटवाग के तत्वावधान में दुर्गा पूजा धूमधाम एवं भक्तिमय वातावरण में मनाई गई। विजयदशमी के अवसर पर हवन के साथ पूजा-अर्चना की पूर्णाहुति की गई। इसके बाद मां वैष्णवी फ्यूल सेंटर, होटवाग की ओर से महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, पूर्व मुखिया गुंजर उरांव सहित अन्य गणमान्य लोगों ने विधिवत रूप से किया।

इस अवसर पर समिति के संरक्षक लक्ष्मण यादव, राजधनी यादव, राकेश कुमार दुबे, प्रभु यादव, हीरा प्रसाद यादव, विजय यादव, मिथिलेश यादव, अमित कुमार यादव, रघुवीर यादव, सोनू यादव, ठाकुर दयाल यादव, संतोष यादव, प्रमोद यादव, शिवशंकर यादव, वीरेंद्र यादव, सुदेश्वर उरांव, सुरेंद्र प्रजापति, अवधेश चंद्रवंशी, रंजीत यादव, विकास कुमार यादव, धनंजय यादव, विष्णुदेव यादव, सत्येंद्र यादव, कुलदीप यादव, जितेंद्र चौरसिया, उदय यादव, निर्मल यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।

मां वैष्णवी फ्यूल सेंटर के संचालक राजधनी यादव ने सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तों को विजयदशमी और नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने माता रानी से सभी के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!